Today 26-12-2022 Daily Current Affairs, Latest & Daily Current Affairs 26 December 2022, Candidattes can Check State & India Level Competition Exam GK Questions PDF
दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे,और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।
Daily Current Affairs 26 December 2022
1. गगनयान के तीन अभियानों में “H1 अभियान” मानवसहित मिशन होगा
• देश का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान अभियान, गगनयान का शुभारंभ 2024 की चौथी तिमाही में करने का लक्ष्य है। केंद्रीय मंत्री डॉक्टर जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। श्री सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा के महत्व को देखते हुए, उड़ान की अलग-अलग परिस्थितियों के लिए क्रु स्केप सिस्टम और पैराशूट आधारित डिसेलेरेशन सिस्टम के प्रदर्शन के लिए अंतिम मानव अंतरिक्ष उड़ान अभियान ‘एच1 अभियान’ के पहले दो मानव रहित उड़ानें भेजी जाएंगी।

2. मणिपुर में उन्नत इनर लाइन परमिट प्रणाली पोर्टल शुरू
• मणिपुर में मुख्यमंत्री बिरेन सिंह ने 23 दिसंबर 2022 को एक उन्नत इनर लाइन परमिट प्रणाली पोर्टल शुरू किया। राज्य के मूल निवासियों के महत्व को ध्यान में रखते हुए और राज्य के बाहर से आने वाले आगंतुकों की सुविधा के लिए यह पोर्टल शुरू किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि परमिट में एक बार कोड लगाया गया है, जिसके जरिए परमिट धारक की पहचान की जा सकती है। इस प्रणाली के माध्यम से परमिट के मामले में धोखाधड़ी भी रोकी जा सकती है। 11 दिसंबर, 2019 को राष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद मणिपुर देश का चौथा ऐसा राज्य बना जहाँ ILP प्रणाली लागू की गई।
3. भारत की G20 अध्यक्षता के तहत, होगी स्टार्टअप
• 20 एंगेजमेंट ग्रुप की स्थापना भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक G20 की अध्यक्षता करेगा। इस दौरान देश के 56 शहरों में 215 बैठकों का आयोजन किया जाएगा। भारत की G20 अध्यक्षता के तहत, स्टार्टअप20 एंगेजमेंट ग्रुप की स्थापना की जाएगी। भारत हमेशा से ही स्टार्टअप का समर्थक रहा है और सरकार विभिन्न योजनाओं क माध्यम से स्टार्टअप को प्रोत्साहित करती रही है। इसी के मद्देनजर ये शुरुआत की जा रही है।
4. भारत और जापान के मध्य पहली बार होगा “वीर गार्जियन” हवाई युद्धाभ्यास
• जापान जनवरी 2023 में पहली बार भारत के साथ जॉइंट एयर कॉम्बैट एक्सर्साइज करने जा रहा है। ‘वीर गार्जियन’ नाम से यह संयुक्त हवाई युद्धाभ्यास जापान के ह्याकुरी और इरूमा एयर बेस पर 16 जनवरी से 26 जनवरी तक होना है। इसमें भारत की तरह से सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट, बीच हवा में ईंधन भरने वाले IL-78, स्ट्रैटजिक लिफ्ट एयरक्राफ्ट सी-17 ग्लोबमास्टर-3 के साथ-साथ इंडियन एयरफोर्स के 150 लड़ाके हिस्सा लेंगे। वहीं, जापान की तरफ से इस एक्सर्साइज में एफ-2 और एफ-15 फाइटर जेट हिस्सा लेंगे।
5. नई दिल्ली में अनूठे संगीत कार्यक्रम- डांस टू डीकार्बोनाइज का किया गया आयोजन
• पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा 23 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली के नेशनल स्टेडियम में अपनी तरह के एक अनूठे संगीत कार्यक्रम- डांस टू डीकार्बोनाइज का आयोजन कर रहा है। मंत्रालय ने बताया कि नृत्य से उत्पन्न अक्षय ऊर्जा का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने में किया जाएगा। इसे फरवरी 2023 के महीने में बैंगलोर में आयोजित होने वाले भारत ऊर्जा सप्ताह के अग्रिम कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है।
6. असम सरकार द्वारा लॉन्च की गई ओरुनोदोई.2 योजना
• असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आर्थिक रूप से वंचित परिवारों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार की प्रमुख योजना ‘ओरुनोदोई’ का दूसरा संस्करण लॉन्च किया। सामाजिक क्षेत्र की इस योजना के प्रथम चरण में लगभग 17 लाख महिलाओं को प्रत्येक माह की 10 तारीख को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) पद्धति के माध्यम से 1,250 रुपये की राशि प्राप्त हो रही है। दूसरे संस्करण में 10.5 लाख नए लाभार्थियों को जोड़ने के साथ, इस योजना से कुल 27.5 लाख से अधिक लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया जाएगा।
7. यूआईडीएआई मुख्यालय भवन को मिला शीर्ष ग्रीन बिल्डिंग पुरस्कार
• नई दिल्ली स्थित भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) मुख्यालय ने प्रतिष्ठित जीआरआईएचए अनुकरणीय प्रदर्शन पुरस्कार 2022 जीता है। यह राष्ट्रीय स्तर का शीर्ष ग्रीन बिल्डिंग पुरस्कार है।
• जीआरआईएचए (ग्रीन रेटिंग फॉर इंटिग्रेटेड हैबिटेट असेसमेंट) भारत में ग्रीन बिल्डिंग के लिए राष्ट्रीय रेटिंग प्रणाली है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण मुख्यालय को वर्तमान उच्चतम रेटेड बिल्डिंग श्रेणी में विजेता घोषित किया गया है।
8. 23 दिसंबर को मनाया गया राष्ट्रीय किसान दिवस
• भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसंबर को हुआ था। चौधरी चरण सिंह को किसानों के सबसे बड़े मसीहा के तौर पर भी जाना जाता है। साल 2001 में चौधरी चरण सिंह के सम्मान में हर साल 23 दिसंबर को किसान दिवस मनाने का फैसला किया था।
• इस अवसर पर देशभर के किसानों के योगदान को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। भारत के पांचवें प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर हर साल यह खास दिन मनाया जाता है।
9. सैम कर्रन बने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी
• इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम कर्रन ने इंडियन प्रीमियर लीग ऑक्शन-2023 में इतिहास रच दिया। वह इस लीग के अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। आईपीएल इतिहास में इतनी धनराशि अब तक किसी भी खिलाड़ी को नहीं मिली थी। खास बात यह है कि पुरानी फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने उन्हें दोबारा अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले पंजाब किेंग्स ने आईपीएल 2019 में सैम कर्रन को 7.2 करोड़ रुपये में खरीदा था.
10. तमिलनाडु में आयोजित होगा इंटरनेशनल बैलून फेस्टिवल का 8 वां संस्करण
• 13 जनवरी, 2023 को पोलाची में शुरू होने वाले तीन दिवसीय तमिलनाडु इंटरनेशनल बैलून फेस्टिवल (TNIBF) के आठवें संस्करण के लिए विभिन्न देशों के गर्म हवा के गुब्बारे तमिलनाडु की ओर बढ़ रहे हैं।”इस साल के आयोजन के लिए, गर्म हवा के गुब्बारे ब्राजील, कनाडा, नीदरलैंड, बेल्जियम, स्पेन, फ्रांस, थाईलैंड, वियतनाम और यूनाइटेड किंगडम से आएंगे। इस बार लगभग दस गुब्बारे आ रहे हैं,” टीएनआईबीएफ के संस्थापक और ग्लोबल मीडिया बॉक्स के निदेशक बेनेडिक्ट सैवियो ने कहा।