Today 24 December 2022 Daily Current Affairs

Today 24 December 2022 Daily Current Affairs For All Competition Exam

Today 24 December 2022 Daily Current Affairs For All Competition Exam, Latest & Daily Current Affairs 24-12-2022, Candidates Can Check State & India Level Competition Exam GK Questions

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे,और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।

Latest & Daily Current Affairs 24-12-2022

1. यूएनएससी ने पहली बार म्यांमार में हिंसा समाप्त करने का प्रस्ताव किया पारित 

• संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् ने म्यांमार में हिंसा समाप्त करने और अपदस्थ नेता आंग सान सू की सहित सभी राजनीतिक कैदियों को रिहा करने संबंधी एक प्रस्ताव पहली बार पारित किया है। 77 वर्षीया सुश्री सू की पिछले दो वर्षों से सेना द्वारा उनकी सरकार को गिराए जाने के बाद से हिरासत में हैं। परिषद् में हुए मतदान में चीन, रूस और भारत अनुपस्थित रहे जबकि 12 सदस्यों ने पक्ष में मतदान किया। प्रस्ताव में सभी पक्षों को मानवाधिकारों, मौलिक स्वतंत्रता और कानून के शासन का सम्मान करने के लिए कहा गया है।

2. मध्य प्रदेश में भारत के पहले और विश्व के दूसरे इन्फैन्ट्री संग्रहालय का किया गया उद्घाटन 

• भारत के पहले और विश्व के दूसरे इन्फैन्ट्री   संग्रहालय का उद्घाटन इंदौर जिले, मध्य प्रदेश (एमपी) में किया गया। इसे इन्फैंट्री रिसर्च सेंटर और म्यूजियम का नाम दिया गया है। इसका उद्घाटन 16 दिसंबर 2022 को, इन्फैंट्री स्कूल की स्थापना के 75 साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर और विजय दिवस मनाने के लिए किया गया था। संग्रहालय को 17 दिसंबर 2022 को जनता के लिए खोल दिया गया था।

Today 24 December 2022 Daily Current Affairs

3. भारत का पहला ग्रीन स्टील ब्रांड “कल्याणी फेरेस्टा” किया गया लॉन्च

• केंद्रीय इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश की राजधानी नई दिल्ली में भारत के पहले ग्रीन स्टील ब्रांड “कल्याणी फेरेस्टा” को लॉन्च किया है। कंपनी ने पुणे स्थित स्टील कंपनी कल्याणी समूह द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा संसाधनों का उपयोग करके इस तरह के पहले स्टील का निर्माण किया है। इससे पर्यावरण में शून्य कार्बन पदचिह्न छोड़े गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस्पात उद्योग CO2 उत्सर्जन का 7 प्रतिशत उत्पादन करता है, इसमें भारतीय इस्पात उद्योग का 12 प्रतिशत हिस्सा है।

4. भारत बना विश्व में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक

• भारत विश्व में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक बना गया है। इसके संकेत चीनी के निर्यात में हुई जबरदस्त वृद्धि से मिलते हैं।  इस संबंध में 22 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में मीडिया को जानकारी देते हुए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, भारत चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक बन गया है। उन्होंने कहा कि 2017-18 में कुल निर्यात 6.8 लाख मीट्रिक टन था जो 2021-22 में 110 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया।

5. तीसरे आसियान-भारत ग्रासरूट इनोवेशन फोरम में भारत की शालिनी कुमारी को मिला प्रथम पुरस्कार 

• भारत की सुश्री शालिनी कुमारी को तीसरे आसियान-भारत ग्रासरूट इनोवेशन फोरम में ग्रासरूट इनोवेशन कम्पटीशन में उनके नवाचार “मॉडिफाइड वॉकर विद एडजस्टेबल लेग्स” के लिए प्रथम पुरस्कार मिला है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी), भारत सरकार और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन (एनआईएफ) के साथ साझेदारी में तीन दिवसीय आसियान ग्रासरूट इनोवेशन फोरम का आयोजन 19-21 दिसंबर 82022 को नोम पेन्ह, कंबोडिया में हुआ। तीन दिवसीय प्रदर्शनी के दौरान 9 देशों की लगभग 100 तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

6. 22 दिसंबर को मनाया गया राष्ट्रीय गणित दिवस

• प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा 26 फरवरी 2012 से प्रत्येक वर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाना प्रारंभ किया गया। यह दिन महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। वर्ष 2012 को राष्ट्रीय गणित वर्ष के रूप में भी मनाया गया था। वर्ष 2022 देश भर में रामानुजन की 133 वीं जयंती मनाई जा रही है। रामानुजन के पास विचारों का खजाना था, जिन्होंने 20 वीं सदी के गणित को बदलकर एक नया आकार दिया। राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य लोगों को गणित के विकास और मानवता के विकास में इसके महत्व से अवगत कराना है।

7. परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड के अध्यक्ष बने परमाणु वैज्ञानिक दिनेश कुमार शुक्ला

• वरिष्ठ परमाणु वैज्ञानिक दिनेश कुमार शुक्ला को तीन साल की अवधि के लिए परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, एईआरबी के कार्यकारी निदेशक रहे शुक्ला शीर्ष पद पर जी. नागेश्वर राव की जगह लेंगे। जबलपुर विश्वविद्यालय से यांत्रिक अभियांत्रिकी में स्नातक शुक्ला वर्ष 1981 में परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) में शामिल हुए थे।

8. NAAC द्वारा A ग्रेड पाने वाला भारत का पहला विश्वविद्यालय बना गुरु नानक देव विश्वविद्यालय 

• गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर ने राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद् ग्रेडिंग में 3.85 अंक प्राप्त करके A ग्रेड प्राप्त किया है, जिससे यह स्कोर प्राप्त करने वाला भारत का एकमात्र विश्वविद्यालय बन गया है। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) देश में 3.89 की रैकिंग एवं उच्च ग्रेड पाने वाला एकमात्र शैक्षणिक संस्थान बन गया है जो कि, अपनी उच्च शिक्षा और उच्च प्रणाली के लिए जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *