Daily Current Affairs 22-12-2022

Today 22 December 2022 Daily Current Affairs For All Competition Exam

Today 22 December 2022 Daily Current Affairs For All Competition Exam, Latest & Daily Current Affairs 22-12-2022, Candidates Can Check State & India Level Competition Exam GK Questions PDF

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे,और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।

Daily Current Affairs 22-12-2022

1. COP-15 में स्वीकार किया गया जैव विविधता पर “कुनमिंग-मॉन्ट्रियल ग्लोबल बायोडायवर्सिटी फ्रेमवर्क”

• चीन की अध्यक्षता में और कनाडा द्वारा आयोजित, जैव विविधता पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के पक्षकारों के 15वें सम्मेलन (COP-15) में 19 दिसंबर 2022 को “कुनमिंग-मॉन्ट्रियल ग्लोबल बायोडायवर्सिटी फ्रेमवर्क” (जीबीएफ) को अपनाया, जिसमें 2030 तक के लिए 4 गोल्स और 23 टार्गेट्स तय किए गए।

• जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र के कामकाज और सेवाओं के लिए विशेष महत्व के क्षेत्रों पर जोर देने के साथ दुनिया की कम से कम 30 प्रतिशत भूमि, अंतर्देशीय जल, तटीय क्षेत्रों और महासागरों का प्रभावी संरक्षण और प्रबंधन करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

2. भारतीय नौसेना का आईएनएसवी तारिणी दक्षिण अफ्रीका में आयोजित केप टू रियो रेस में होगा शामिल 

• आईएनएसवी तारिणी केप टू रियो रेस 2023 के 50वें संस्करण में भाग लेने के लिए केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका के एक अभियान के लिए रवाना हुआ है। इस समुद्री नौकायन दौड़ को केप टाउन से 02 जनवरी 2023 को झंडी दिखाई जाएगी और इसका समापन रियो डी जनेरियो, ब्राजील में होगा। यह दौड़ सबसे प्रतिष्ठित ट्रांस-अटलांटिक महासागर दौड़ में से एक है। जहाज की कप्तानी कैप्टन अतुल सिन्हा द्वारा की जा रही है, जिसमें लेफ्टिनेंट कमांडर आशुतोष शर्मा, लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना, लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा और सब लेफ्टिनेंट अविरल केशव चालक दल के सदस्यों के रूप में हैं।

Daily Current Affairs 22-12-2022

3. अमेरिका द्वारा समलैंगिक विवाह विधेयक को दी गई मंजूरी 

• अमेरिका में समलैंगिक विवाह को मंजूरी मिल गई है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिकी संसद द्वारा पारित समलैंगिक विवाह संरक्षण विधेयक पर को दस्तखत कर दिए। बाइडन ने इस मौके पर कहा- ‘आज अच्छा दिन है। आज अमेरिका ने समानता की दिशा में एक और कदम उठाया है। कुछ लोगों की स्वतंत्रता और न्याय के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए।’नया अमेरिकी कानून समान लिंग वाले लोगों के बीच विवाह को संघीय संरक्षण प्रदान करेगा।

4. तमिलनाडु सरकार ने “फ्रेंड्स ऑफ लाइब्रेरी” कार्यक्रम किया शुरू 

• तमिलनाडु सरकार ने “फ्रेंड्स ऑफ लाइब्रेरी” कार्यक्रम शुरू किया, जिसके माध्यम से किताबें सीधे उन लोगों को प्रदान की जाएंगी जो राज्य द्वारा संचालित पुस्तकालयों तक पहुंचने में असमर्थ हैं। कार्यक्रम के संस्थापक, स्कूल शिक्षा मंत्री अनिल महेश पोय्यामोझी ने कहा कि इसके लिए स्वयंसेवकों की सेवाओं का उपयोग किया जाएगा। यह परियोजना उन लोगों को लाभान्वित करेगी जो पुस्तकालयों का उपयोग नहीं कर सकते हैं, जैसे कि विकलांग, बुजुर्ग, बच्चे और अस्पताल में भर्ती मरीज। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक इन लोगों को पुस्तकालयों से किताबें देंगे।

5. ईएसी-पीएम ने जारी किया सामाजिक प्रगति सूचकांक- 2022 

• आर्थिक सलाहकार परिषद-प्रधानमंत्री ने इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पिटिटिवनेस एंड सोशल प्रोग्रेस इम्पेरेटिव के साथ 20 दिसंबर 2022 को  भारत के राज्यों और जिलों के लिए सामाजिक प्रगति सूचकांक जारी किया। इस सूचकांक में पुडुचेरी, लक्षद्वीप और गोवा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्यों के रूप में उभरे हैं। आइजोल (मिजोरम), सोलन (हिमाचल प्रदेश), और शिमला (हिमाचल प्रदेश) शीर्ष 3 सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जिले हैं.

6. पाणिनी के 2500 वर्ष पुराने संस्कृत नियम को डॉ. ऋषि राजपोपत द्वारा किया गया डीकोड 

• कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के PhD छात्र डॉ. ऋषि राजपोपत ने 2500 वर्ष पुराने अष्टाध्यायी में व्याकरण की समस्या को हल किया है। ऋषि राजपोपत ने अपनी थीसिस, जिसका शीर्षक था ‘इन पाणिनि, वी ट्रस्ट: डिस्कवरिंग द एल्गोरिथम फॉर रूल कंफ्लिक्ट रेज़ोल्यूशन इन द अष्टाध्यायी’, के साथ सफलता हासिल की है। 

• यह गुत्थी ईसा से 700 वर्ष पूर्व भाषाओं के जनक कहे जाने वाले भारतीय मनीषी पाणिनी के नियम से बनी थी। विश्वविद्यालय के अनुसार संस्कृत के शीर्ष विद्वानों ने राजपोपट की खोज को क्रांतिकारी करार दिया है। इसके कारण अब पाणिनी की व्याकरण कंप्यूटर के जरिये पढ़ाई जा सकेगी।

7. सशस्त्र सीमा बल द्वारा मनाया गया 59वां स्थापना दिवस 

• 20 दिसंबर 2022 को सशस्त्र सीमा बल द्वारा अपना 59वां स्थापना दिवस मनाया गया। यह बल नेपाल और भूटान से लगी सीमा की निगरानी पर तैनात है। यह 5 केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है और गृह मंत्रालय की देखरेख में कार्य करता है। वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद भारतीय सीमाओं की निगरानी के लिए सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ साथ एक अतिरिक्त सेना की भी जरूरत महसूस की गई जिसके तहत इस संगठन की स्थापना हुई।

8. भारतीय जनता पार्टी विधायक शंकर चौधरी को नियुक्त किया गया 

• गुजरात में 15वीं विधानसभा का अध्यक्ष गुजरात में भारतीय जनता पार्टी विधायक शंकर चौधरी को 15 वीं राज्य विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष और वरिष्ठ विधायक जेठा भरवाड़ को उपाध्यक्ष बनाया गया है। शंकर चौधरी का नाम मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने और भारवाड़ का नाम राज्य के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई ने प्रस्तावित किया था, जिसे सदन में सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 182 सीटों में से 156 सीटें मिलीं थीं। प्रचंड जीत के बाद पहली बार सदन की बैठक हो रही है।

9. पहला पनडुब्बी रोधी जहाज ‘अर्नाला’ को चेन्नई में किया लॉन्च  • भारतीय नौसेना के लिए गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) द्वारा निर्मित ASW SWC प्रोजेक्ट में से पहला ‘अर्नाला’ 20 दिसंबर 2022 को कट्टुपल्ली, चेन्नई में लॉन्च किया गया । महान मराठा योद्धा, छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा अरनाला द्वीप (वसई, महाराष्ट्र से लगभग 13 किलोमीटर उत्तर में स्थित) को दिए गए रणनीतिक समुद्री महत्व को दर्शाने के लिए जहाज का नाम अर्नाला रखा गया है।

10. यूथ को: लैब इंडिया के 5वां संस्करण का किया गया लॉन्च 

• एशिया पैसिफिक का सबसे बड़ा युवा नवाचार आंदोलन अटल इनोवेशन मिशन (एआईएम), नीति आयोग, यूएनडीपी इंडिया और सिटी फाउंडेशन द्वारा 15 दिसंबर, 2022 को संयुक्त रूप से यूथ को: लैब इंडिया का 5वां संस्करण लॉन्च किया गया था। यूथ को: लैब इंडिया यूएनडीपी इंडिया और सिटी फाउंडेशन द्वारा अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग के साथ साझेदारी में शुरू की गई एक पहल है और इसका उद्देश्य क्षेत्रीय रूप से एशिया-प्रशांत देशों के लिए एक आम एजेंडा स्थापित करना है ताकि युवाओं को निवेश करने और कार्यान्वयन में तेजी लाने के लिए सशक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *