16 January 2023 Daily GK

Today 16 January 2023 Daily Current Affairs For All Competition Exam

Today 16 January 2023 Daily Current Affairs For All Competition Exam, Latest & Daily Current Affairs 16-01-2023, Candidates Can Check State & India Level Competition Exam GK Questions

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे,और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।

Daily Current Affairs 16 January 2023

1. ह्यूमन राइट्स वॉच ने अपनी ‘वर्ल्ड रिपोर्ट 2023’ के 33वे संस्करण को किया जारी 

• ह्यूमन राइट्स वॉच ने अपनी वर्ल्ड रिपोर्ट 2023 (33वाँ संस्करण) में कहा कि भारतीय अधिकारियों ने वर्ष 2022 के दौरान कार्यकर्त्ता समूहों एवं मीडिया पर अपनी कार्यवाही को अधिक “तीव्र और व्यापक” कर दिया। इसमें यह भी दावा किया गया है कि वर्तमान केंद्रीय सत्तारूढ़ पार्टी ने अल्पसंख्यकों को दबाने हेतु अपमानजनक और भेदभावपूर्ण नीतियों का इस्तेमाल किया।

2. पहली बार, भारत वर्ष 2022 में वैश्विक स्तर पर शीर्ष पांच इक्विटी कैपिटल मार्केट (ईसीएम) में हुआ शामिल 

16 January 2023 Daily GK

• कोटक इन्वेस्टमेंट बैंकिंग की एक रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में भारत में इक्विटी कैपिटल मार्केट (ईसीएम) गतिविधि के माध्यम से 16.4 बिलियन डॉलर की धनराशि का लेन-देन किया गया था। इस प्रकार जुटाई गई राशि में 43 प्रतिशत की गिरावट के बावजूद इक्विटी धन उगाहने के मामले में भारत वैश्विक स्तर पर शीर्ष पांच बाजारों में शामिल था। परंपरागत रूप से, ईसीएम गतिविधि के मामले में भारत शायद ही कभी शीर्ष 10 में शामिल हुआ है। परंतु वर्ष 2022 मे भारत बाजार पूंजीकरण के मामले में शीर्ष पांच लीग में भी शामिल हो गया।

3. केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा “समुद्रयान मिशन को किया प्रारंभ 

• केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए “समुद्रयान मिशन” के दूसरे चरण के तहत तीन व्यक्तियों को “मत्स्य नामक” एक वाहन में समुद्र की 6000 मीटर की गहराई में अन्वेषण के लिए भेजा जाएगा। यह अभियान “नीली अर्थव्यवस्था (ब्लू इकॉनमी)” के युग में भारत के उन प्रयासों की शुरुआत करता है जो आने वाले वर्षों के दौरान भारत की समग्र अर्थव्यवस्था के निर्माण में एक प्रमुख भूमिका निभाने जा रहे हैं।

4. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शांति कुमारी को तेलंगाना की पहली महिला मुख्य सचिव किया गया नियुक्त 

• वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ए शांति कुमारी को तेलंगाना का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। शांति कुमारी ने राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव के रूप में बीआरके भवन स्थित सचिवालय में कार्यभार संभाला। शांति कुमारी निवर्तमान सोमेश कुमार का पदभार संभालेंगी, जिन्हें केंद्रीय कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने तेलंगाना सरकार से मुक्त कर दिया था।

5. सीएमपीडीआईएल ने फ्यूजिटिव डस्ट बनाने वाली साइटों के लिए नई धूल नियंत्रण प्रौद्योगिकी का किया आविष्कार 

• सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआईएल) ने “फ्यूजिटिव डस्ट के निर्माण और संचलन को नियंत्रित करने के लिए एक प्रणाली और विधि” का आविष्कार किया है। इसके लिए दिसंबर 2022 में एक पेटेंट प्राप्त किया है। इस प्रणाली को खानों, थर्मल पावर प्लांट्स, रेलवे साइडिंग्स, बंदरगाहों और निर्माण स्थलों में इस्तेमाल करने के लिए विकसित किया गया है। 

• जहां कोयले और अन्य खनिजों या भगोड़े पदार्थों को खुले आसमान में जमा किया जाता है। यह प्रणाली खुले स्रोत से उत्पन्न होने वाली धूल को कम करेगी और साथ ही ध्वनि क्षीणन प्रदान करेगी।

6. पृथ्वी शॉ ने असम के खिलाफ 379 रन की धमाकेदार पारी खेल, रणजी ट्रॉफी इतिहास का दूसरा सर्वाधिक स्कोर बनाया

• पृथ्वी शॉ ने रणजी ट्रॉफी मैच 2022-23 में असम के खिलाफ 379 रन की धमाकेदार पारी खेली। अपनी मैराथन पारी में उन्होंने 329 गेंदो पर 49 चौके और 4 छक्के लगाए। रणजी ट्रॉफी के इतिहास में मुंबई की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।  इसके साथ-साथ रणजी ट्रॉफी में तिहरा शतक, विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक और सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शतक लगाने वाले भारत के इकलौते खिलाड़ी भी बन गए हैं।

7. पूर्व केन्द्रीय मंत्री और दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव का हुआ निधन

• पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिग्गज समाजवादी नेता शरद यादव का निधन 12 जनवरी 2023 को हुआ । वे 75 साल के थे। शरद यादव कई सरकारों में केंद्रीय मंत्री भी रहे चुके थे। शरद यादव 1989 में वीपी सिंह नीत सरकार में मंत्री थे। उन्होंने 90 के दशक के अंत में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में भी मंत्री के रूप में कार्य किया था।

8. सूर्य के उत्तरायण होने पर देश के अलग-अलग भागों में मनाया जा रहा ‘मकर संक्राति पर्व’ 

• सूर्य के उत्तरायण होने व फसलों की कटाई के सीजन मे मनाया जाने वाले त्योहार लोहड़ी पर्व, मकर संक्राति, माघ बिहू, पोंगल, उत्तरायण और पौष पर्व पारम्परिक उत्साह और उल्लास से देशभर में मनाया जा रहा हैं।  इसके साथ ही एक महीने का खरमास भी समाप्त हो जाएगा। मकर संक्रांति के साथ हिंदुओं के सारे शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे।

9. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ‘ब्रेविंग ए वायरल स्टॉर्म: इंडियाज कोविड-19 वैक्सीन स्टोरी’ नामक पुस्तक की लॉन्च

• स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने 11 जनवरी को आधिकारिक तौर पर नई दिल्ली में ‘ब्रेविंग ए वायरल स्टॉर्म: इंडियाज कोविड-19 वैक्सीन स्टोरी’ नामक पुस्तक लॉन्च की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशीष चांदोरकर द्वारा प्रकाशित ब्रेविंग ए वायरल स्टॉर्म: इंडियाज कोविड-19 वैक्सीन स्टोरी नामक पुस्तक प्राप्त की। पुस्तक में टीकाकरण में भारत की प्रगति का वर्णन है।

10. हर्बालाइफ न्यूट्रिशन इंडिया ने स्मृति मंधाना को बनाया ब्रांड एम्बेसडर

• पोषण कंपनी हर्बालाइफ न्यूट्रिशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ ‘पोषण प्रायोजक’ के रूप में साझेदारी कर रही है। अपनी बल्लेबाजी के प्रदर्शन से क्रिकेट की दुनिया में तूफान लाकर उनका एक अविश्वसनीय सफर रहा है। वर्तमान में, वह भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम की उप कप्तान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *