Today 09 January 2023 Daily Current Affairs For All Competition Exam, Latest & Daily Current Affairs 09-01-2023, Candidates Can Check State & India Level Competition Exam GK Questions PDF
दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे,और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।
Daily Current Affairs 09 January 2023
1. भारत, सूडान में सबसे बड़े महिला शांति रक्षकों के दस्ते को करेगा तैनात
• भारत सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए दूसरी बार महिला शांति रक्षकों का दस्ता तैनात करेगा। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन ने कहा कि वर्ष 2007 में लाइबेरिया में पहले महिला दस्ते की तैनाती के बाद संयुक्त राष्ट्र मिशन में महिला शांति रक्षकों की भारत की यह सबसे बड़ी एकल इकाई होगी। वर्ष 2007 में भारत संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के लिए पूरी तरह से महिलाओं की टुकड़ी को तैनात करने वाला पहला देश बन गया।
2. विश्व बैंक द्वारा ब्लैक राइनो के संरक्षण के लिए लॉन्च किया वन्यजीव संरक्षण बाण्ड
• विश्व बैंक (अंतर्राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और विकास बैंक-IBRD) ने ब्लैक राइनो की लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण हेतु दक्षिण अफ्रीका के प्रयासों का समर्थन करने के लिये वन्यजीव संरक्षण बाण्ड (WCB) जारी किया है। WCB को ‘राइनो बाण्ड’ के रूप में भी जाना जाता है। यह पाँच वर्ष का 150 मिलियन अमेरिकी डॉलर का सतत् विकास बाण्ड है। इस बाण्ड के तहत पाँच वर्ष बाद ब्लैक राइनो की आबादी बढ़ने पर निवेशकों को 3.7 से 9.2% तक का रिटर्न प्रदान किया जाएगा, हालाँकि आबादी न बढ़ने की स्थिति में भुगतान राशि शून्य हो जाएगी।

3. केरल में विश्व का पहला ताड़ के पत्ते का पांडुलिपि संग्रहालय शुरू
• केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में दुनिया का ताड़ के पत्तों का पहला पांडुलिपि संग्रहालय खोला गया है, जिससे राज्य सांस्कृतिक और शैक्षणिक रूप से और अधिक समृद्ध हुआ है। यह संग्रहालय भारत की धरती पर यूरोपीय शक्तियों को हराने वाले एशिया के पहले साम्राज्य त्रावणकोर की लोकप्रिय कहानियों का खजाना समेटे हुए है।
4. ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क पहली महिला क्रिकेटर जिनकी मूर्ति का हुआ अनावरण
• सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) के परिसर में ऑस्ट्रेलिया (Australia Women Cricket Team) की पूर्व महिला कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज बेलिंडा क्लार्क (Belinda Clark) ने अपनी मूर्ति का अनावरण किया है। स्टेडियम के वॉक ऑफ ऑनर में उनकी एक कांस्य की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसके साथ बेलिंडा पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं, जिनकी प्रतिमा है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को तीसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन से पहले इस प्रतिमा का अनावरण किया गया।
5. तमिलनाडु के राज्यपाल ने तंजावुर में ऑक्टेव 2023 का किया उद्घाटन
• तमिलनाडु राज्य व केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में 3 जनवरी से 6 जनवरी 2023 तक ऑक्टेव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। तमिलनाडु राज्यपाल आर एन रवि द्वारा ऑक्टेव 2023 का उद्घाटन करते हुए कहा कि समय के साथ पूर्वोत्तर को लेकर देश का नजरिया बदल गया है और वे राज्य अब भारत की विकास गाथाओं का हिस्सा बन गए हैं। पूर्वोत्तर राज्य अब “उभरते भारत की कहानियों” का हिस्सा हैं, क्योंकि वे देश के अन्य क्षेत्रों के समान विकास और प्रगति की क्षमताओं और आकांक्षाओं के साथ बुदबुदा रहे हैं।
6. असम सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए असम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों की घोषणा की
• असम सरकार ने राज्य में कैंसर देखभाल के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए डॉक्टर तपन सैकिया को राज्य के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ‘असम बैभव’ से सम्मानित करने का निर्णय किया है। गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने पांच लोगों को दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘असम सौरव’ प्रदान करने की घोषणा की। यह पुरस्कार अबाहन थिएटर के प्रसिद्ध निर्माता कृष्णा रॉय, फुटबॉल खिलाड़ी गिल्बर्टसन संगमा, लॉन बॉल खिलाड़ी नयनमोनी सैकिया, वैज्ञानिक डॉक्टर बिनोई कुमार सैकिया और डॉक्टर शशिधर फुकन को मिलेगा।
7. जयदेव उनादकट ने रणजी ट्रॉफी में रचा इतिहास, पहले ओवर में ली हैट्रिक सौराष्ट्र की टीम के कप्तान
• जयदेव उनादकट ने रणजी ट्रॉफी के मुकाबले में इतिहास रच दिया है। दिल्ली के खिलाफ मैदान पर गेंदबाजी करने उतरे जयदेव उनादकट ने मैच के पहले ही ओवर में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। उनादकट ने पहले ही ओवर में तीन विकेट झटक कर दिल्ली की टीम को मजबूत शुरुआत करने से रोक दिया है। वो इस डोमेस्टिक टूर्नामेंट में मैच के पहले ओवर में हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। जयदेव ने दिल्ली के खिलाफ पहली पारी में 12 ओवर में 39 रन देकर 8 विकेट लिए। दिल्ली की पहली पारी महज 35 ओवर ही चली।
8. भारत की पहली अंडरवाटर मेट्रो दिसंबर 2023 तक होगी प्रारंभ
• पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के अंदर से भारत की पहली अंडरवाटर सुरंग बनाई जा रही है। इसका निर्माण कोलकाता के ईस्ट वेस्ट मेट्रो कॉरिडोर के हिस्से के रूप में किया जा रहा है। इसकी लागत लगभग 120 करोड़ रुपये आएगी। सुरंग के बनने के बाद पानी के अंदर 520 मीटर की दूरी को मेट्रो महज 45 सेकंड में ही तय करेगी। कोलकाता मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (KMRC) ने हाल ही में बताया कि भारत की पहली अंडरवाटर सुरंग दिसंबर 2023 तक पूरी हो सकती है। हुगली नदी में पानी के नीचे मेट्रो रेल सेवा कोलकाता और हावड़ा शहरों को जोड़ेगी।
9. ‘विरासत’ – भारत की हाथ से बुनी 75 साड़ियों का उत्सव’ का दूसरा संस्करण नई दिल्ली में हो रहा आयोजित
• साड़ी महोत्सव ‘विरासत’ का दूसरा चरण – भारत की 75 हाथ से बुनी साड़ियों का उत्सव 3- 17 जनवरी 2023 से नई दिल्ली में आयोजित होगा। केंद्रीय कपड़ा मंत्रालय उत्सव का आयोजन कर रहा है। भारत के विभिन्न हिस्सों से 90 से अधिक प्रतिभागी जामदानी, इकत, पोचमपल्ली, बनारस ब्रोकेड, तुषार सिल्क (चंपा), बालूचरी, भागलपुरी रेशम, तंगेल, चंदेरी, ललितपुरी, पटोला, पैठानी आदि की हथकरघा साड़ियों जैसी विभिन्न प्रकार की साड़ियों का प्रदर्शन करेंगे।
10. प्रणेश एम बने भारत के 79वें ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम
• भारत के 79वें ग्रैंडमास्टर बने, जिन्होंने इस आयोजन से पहले अपने तीन मानदंडों को पूरा किया था। आईएम प्राणेश एम, फिडे सर्किट के पहले टूर्नामेंट, रिल्टन कप के विजेता के रूप में उभरे।22 वीं वरीयता प्राप्त भारत के 16 वर्षीय खिलाड़ी ने स्टॉकहोम में मैदान में क्लीन स्वीप किया, आठ गेम जीते और आईएम कान कुकुकसारी (स्वीडन) और जीएम निकिता मेशकोव्स (लातविया) से आगे एक पूर्ण अंक हासिल किया।