Daily Current Affairs 10 January 2023

Latest & Daily Current Affairs 10 January 2023

Latest & Daily Current Affairs 10 January 2023, Today 10-01-2023 Daily Current Affairs, Candidates can Check State & India Level Competition Exam GK Questions

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे,और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।

Daily Current Affairs 10 January 2023

1. भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा दो दिवसीय “वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ शिखर सम्मेलन” 

• भारत सरकार द्वारा नई दिल्ली में 12 और 13 जनवरी को वर्चुअल माध्यम से एक विशेष शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि ‘वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ समिट’ का विषय है ‘यूनिटी आफ वॉयस, यूनिटी आफ पर्पज’ (आवाज और उद्देश्य की एकता)। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास तथा भारत के वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत से प्रेरित है। इसमे 120 से अधिक देशों को आमंत्रित किया जा रहा है।

Daily Current Affairs 10 January 2023

2. अमरीका में केविन मैकार्थी संसद के निचले सदन-हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव्स के नियुक्त हुए अध्यक्ष 

• अमरीका में रिपब्लिकन पार्टी के नेता केविन मैकार्थी संसद के निचले सदन-हाउस ऑफ रेप्रेसेंटेटिव्स के अध्यक्ष बन गए हैं। उनका चयन पिछले 160 वर्षों की सबसे लंबी निर्वाचन प्रक्रिया से हुआ। 57 वर्षीय श्री मैकार्थी को 216 मत प्राप्त हुए। वे सदन की कार्यवाही की अध्यक्षता करेंगे और राष्ट्रपति पद के लिए दूसरे प्रबल दावेदार होंगे। श्री मैकार्थी का चयन चार दिन से भी अधिक समय तक चले 15 दौर के मतदान के बाद हुआ।यह पहली बार नहीं था कि अति-रूढ़िवादी रिपब्लिकन का एक गुट उनके स्पीकर बनने के रास्ते में खड़ा हुआ था।

3. निक्केई एशिया की रिपोर्ट के अनुसार भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बना 

• भारत में तेजी से बढ़ते ऑटो सेक्टर की चमक अब विश्व स्तर पर दिखने लगी है। निक्केई एशिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने पिछले साल गाड़ियों की बिक्री में जापान को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार बन गया है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर चीन है, जबकि दूसरे स्थान पर अमेरिका है।निक्केई एशिया के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2022 में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा गाड़ियां चीन में बिकी हैं। चीन में कुल 26.27 मिलियन वाहनों की बिक्री हुई है।

4. दिल्ली, बैंगलोर हवाई अड्डे सीरियम की वैश्विक हवाई अड्डों की सूची-2022 में टॉप 10 में हुए शामिल 

• वर्ष 2022 के लिए दुनिया के सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले हवाई अड्डों की सीरियम की सूची में बैंगलोर का केम्पेगोडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा और दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डा दोनों दूसरे और सातवें स्थान पर हैं। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट से समय पर रवाना होने वाली 411,205 फ्लाइट्स में से 81.84% फ्लाइट्स ने समय पर उड़ान भरी।

5. 8 जनवरी को मध्य प्रदेश के इंदौर में तीन दिवसीय 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का हुआ आगाज 

• 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन का आयोजन मध्य प्रदेश के इंदौर में 8 से 10 जनवरी के बीच किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इस सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा वही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता करेंगी तथा प्रवासी भारतीय सम्मान प्रदान करेंगी। गुयाना के राष्ट्रपति डॉ मोहम्मद इरफान अली 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन 2023 में मुख्य अतिथि होंगे।

6. हैदराबाद पहली बार फॉर्मूला ई वर्ल्ड चैंपियनशिप रेस की करेगा मेजबानी 

• फॉर्मूला ई सीजन 9 की रेस का आयोजन 11 फरवरी 2023 को पहली बार हैदराबाद, तेलंगाना में किया जाएगा। बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट में अक्तूबर 2013 में फॉर्मूला वन इंडियन ग्रां प्री के आयोजन के बाद देश में यह पहली बड़ी अंतरराष्ट्रीय रेस होगी जो हैदराबाद में आयोजित की जाएगी। फॉर्मूला ई और मोटरस्पोर्ट्स की संचालन संस्था FIA ने आगामी नौवें सत्र (2022-23) का अस्थायी कार्यक्रम जारी किया। 14 जनवरी को पहला दौर मेक्सिको मे व अंतिम दौर 16 वां लंदन, ब्रिटेन में होगा। चैंपियनशिप का चौथा दौर भारत के हैदराबाद में 11 फरवरी को होगा।

7. जैन समुदाय द्वारा सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल व शत्रुंजय पहाड़ी मंदिर की सुरक्षा को लेकर किया गया विरोध 

• जैन समुदाय दो पवित्र स्थलों- झारखंड में पारसनाथ पहाड़ी पर सम्मेद शिखर और गुजरात के पलिताना में शत्रुंजय पहाड़ी से संबंधित मांगों को लेकर विरोध किया गया है। झारखंड में जैन समुदाय के लोगों से परामर्श किये बिना पारसनाथ पहाड़ी को पर्यटन स्थल और पर्यावरण संवेदनशील क्षेत्र घोषित करने का मुद्दा है, जबकि गुजरात में शत्रुंजय पहाड़ी में मंदिर एवं संबंधित सुरक्षा चिंताओं को लेकर विवाद है।

8. देश में वर्ष 2007 से 2022 के बीच कालाज़ार के मामलों में आई 98.7 प्रतिशत की कमी 

• केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में काला अजार या काला ज्वर के मामले में 2007 से 98.7 फीसदी की गिरावट आई है। मंत्रालय ने कहा कि तब देश में 44,533 मामले थे, अब 2022 में यह आंकड़ा 834 हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत 2023 तक देश से काला अजार को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। आँत का लीशमैनियासिस, जिसे कालाज़ार के रूप में भी जाना जाता है, में बुखार, वज़न में कमी, प्लीहा और यकृत में सूजन आदि लक्षण देखे जाते हैं।

9. बिहार में 7 जनवरी से द्विचरणीय जातीय और आर्थिक गणना-2023 हुई प्रारंभ 

• बिहार में 7 जनवरी 2023 से जातीय और आर्थिक गणना शुरू हो गई है। पूरी प्रक्रिया दो चरणों में होगी। पहला चरण 21 जनवरी तक चलेगा। इसमें लोगों के मकानों की गिनती होगी। दूसरा चरण एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा। इसमें जातिगत और आर्थिक गणना होगी। जिला स्तर पर डीएम इसके नोडल पदाधिकारी नियुक्त किए गए।

10. 8 से 14 जनवरी तक गुजरात में आयोजित होगा अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023

• गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 8 दिसंबर 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव 2023 का उद्घाटन साबरमती रिवरफ्रंट पर किया, जिसमें जी-20 थीम “वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर” पर आधारित है। 8 से 14 जनवरी 2023 तक चलने वाले पतंग महोत्सव में पतंग उड़ाने वाले प्रेमियों और जी20 देशों के साथ-साथ दुनिया भर के अन्य प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। इस महोत्सव में 68 देशों के लगभग 125 पतंग उड़ाने वाले भाग लेंगे। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों के अलावा, भारत के 14 राज्यों से 65 पतंग उड़ाने वाले और राज्य के विभिन्न हिस्सों से 660 पतंग उड़ाने वाले भी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *