Daily Current Affairs 24 January 2023 In Hindi, Today 24-01-2023 Daily Current Affairs, candidates can Check State & India Level Competition Exam GK Questions
दैनिक समसामयिकीppp(Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे,और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।
Today 24 January 2023 Daily Current Affairs
1. यूनेस्को वर्ष 2023 का अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, अफगान बालिकाओं और महिलाओं को करेगा समर्पित
• संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन – यूनेस्को ने इस वर्ष 24 जनवरी को मनाया जाने वाल अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा दिवस, अफगान बालिकाओं और महिलाओं को समर्पित करने का निर्णय लिया है। संगठन की महानिदेशक ऑड्रे एज़ोले ने बताया कि किसी भी देश में लड़कियों को शिक्षा से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।
• सुश्री एज़ोले ने कहा कि अफगानिस्तान की बालिकाओं और महिलाओं के अधिकारों को तत्काल बहाल करना व शिक्षा के मानवाधिकार का सम्मान हर हाल में किया जाना चाहिए। यूनेस्को के अनुसार, फिलहाल अफगानिस्तान में लगभग 80 प्रतिशत बालिकाएं और युवतियां तालिबानी शासन में शिक्षा से वंचित हैं, क्योंकि उन्हें स्कूल और कॉलेज नहीं जाने दिया जा रहा है।

2. आईआईटी मद्रास द्वारा पहला स्वदेशी मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ‘BharOS’ को किया लॉन्च
• आत्मनिर्भर भारत बनाने के लक्ष्य के साथ, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास ने एक मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम ‘BharOS’ विकसित किया है जिससे भारत में 100 करोड़ सेलफोन उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचेगा। jandk ऑपरेशंस प्राइवेट लिमिटेड जो आईआईटी मद्रास की स्थापित कंपनी है, इसके द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित ‘BharOS’देश में मजबूत स्वदेशी डिजिटल बुनियादी ढांचे के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है।
3. भारतीय डाक विभाग द्वारा गुजरात में प्रारंभ की गई, समुद्र मार्ग से पार्सल और डाक पहुंचाने की ‘तरंग मेल सेवा’
• गुजरात में भारतीय डाक विभाग ने समुद्र मार्ग से पार्सल और डाक पहुंचाने की ‘तरंग मेल सेवा’ शुरू की है। केन्द्रीय संचार राज्यमंत्री देवुसिंह चौहान ने सूरत में हाजिरा बंदरगाह से इस सेवा का शुभारंभ किया। भारतीय डाक विभाग ने सौराष्ट्र, दक्षिण गुजरात तथा मुंबई के बीच डाक पहुंचाने के लिए गोगा-हजिरा मार्ग पर रोपैक्स फेरी सेवा शुरू की है।
• इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि देश में जलमार्ग परिवहन को प्रोत्साहन देने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृष्टि के अनुसार यह सेवा शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि पहले डाक पहुंचाने में 10-12 घंटे लगते थे।
4. आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती व पराक्रम दिवस मनाया जाएगा
• नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 23 जनवरी 2023 को देश भर में 126वीं जयंती मनाई जाएगी। भारत की आजादी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने ‘आजाद हिंद फौज’ की स्थापना की थी, नेता जी का प्रसिद्ध नारा हैं ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’। जर्मन के तानाशाह अडोल्फ हिटलर ने ही सुभाष चंद्र बोस को सबसे पहली बार ‘नेताजी’ कहकर बुलाया था। नेताजी के साथ ही सुषाभ चंद्र बोस को देश नायक भी कहा जाता है। देश नायक की उपाधि सुभाष चंद्र बोस को रवीन्द्रनाथ टैगोर से मिली थी।
5. भारतीय नौसना में आज पांचवीं कलावरी स्तर की पनडुब्बी ‘वागीर’ को किया जाएगा कमीशन
• भारतीय नौसना में आज पांचवीं कलावरी स्तर की पनडुब्बी वागीर को शामिल किया जाएगा। यह पनडुब्बी मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड ने फ्रांस स्थित मैसर्स नेवल ग्रुप के सहयोग से भारत में बनाई है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार इस पनडुब्बी को कमीशन करेंगे। कलवारी श्रेणी की चार पनडुब्बियों को पहले ही भारतीय नौसेना में शामिल किया जा चुका है। वागीर को बनाने में अभी तक निर्मित सभी पनडुब्बियों में सबसे कम समय लगा है।
6. तेलंगाना सरकार द्वारा ‘कान्ति वेलुगु’ योजना का दूसरा संस्करण किया प्रारंभ
• तेलंगाना सरकार द्वारा ‘कान्ति वेलुगु’ योजना का दूसरा संस्करण जनवरी 2023 से प्रारंभ किया गया हैं। तेलंगाना में लगभग 3.70 करोड़ लोगों की आंखों की समस्याओं के लिए जांच की जाएगी जिसमें अपवर्तन त्रुटियां, मोतियाबिंद, विटामिन ए की कमी, आंखों में संक्रमण, ग्लूकोमा, कॉर्नियल विकार और डायबिटिक रेटिनोपैथी शामिल हैं।
• स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने कहा कि कान्ति वेलुगु दूसरे चरण में आधार कार्ड अनिवार्य है। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आंखों की जांच के लिए उपकरण, चश्मा और दवाएं वितरित कर दी जाएगी।
7. पुणे में बनाया जा रहा हैं, देश का सबसे गहराई पर स्थित मेट्रो स्टेशन
• महाराष्ट्र के पुणे में बन रहा मेट्रो रेल का सिविल कोर्ट इंटरचेंज मेट्रो स्टेशन भारत का सबसे गहराई पर स्थित मेट्रो स्टेशन होगा। रिपोर्ट के अनुसार, इस मेट्रो स्टेशन की गहराई ज़मीन से 33.1 मीटर (108.59 फीट) नीचे तक होगी। इसका उपयोग पिंपरी-चिंचवाड़-स्वारगेट मार्ग पर एक भूमिगत स्टेशन, वनज-रामवाड़ी मार्ग पर एक ऊंचा मार्ग और हिंजेवाड़ी-शिवाजीनगर लाइन के लिए एक इंटरचेंज सुविधा के रूप में किया जाएगा।
8. अरुणाचल प्रदेश की एटालिन जलविद्युत परियोजना को किया गया रद्द
• अरुणाचल प्रदेश में एटालिन जलविद्युत परियोजना को उसके वर्तमान स्थिति में रद्द कर दिया है। इस योजना टैंगन और दिर नदियों पर किया गया हैं। दिर नदी और टैंगन नदी, दिबांग नदी (ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी) की सहायक नदियां हैं। दोनों नदियाँ सिंचाई और जलविद्युत उत्पादन के लिये पानी उपलब्ध कराकर क्षेत्र के समग्र जल विज्ञान में योगदान करती हैं।
9. हॉकी विश्व कप 2023, नीदरलैंड ने हॉकी विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की
• ओडिशा में खेले जा रहे पुरुष हॉकी विश्वकप 2023 में नीदरलैंड ने इतिहास रच दिया हैं। टीम ने अपने प्रतिद्वंदी चिली को 14-0 के बड़े अंतर से हरा दिया हैं। इसके साथ ही नीदरलैंड ने हॉकी विश्वकप के इतिहास में किसी भी टीम की तरफ से दर्ज की गई सबसे बड़ी जीत का रिकार्ड अपने नाम का लिया हैं। इससे पहले, यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज था। उसने साउथ अफ्रीका को 2010 के सीजन में 12-0 के अंतर से हराया था।
10. वर्ष 2022 के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक श्रेणी में आर विष्णु प्रसाद को मिला ‘इंडियन अचीवर्स अवार्ड’
• आर विष्णु प्रसाद को सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में वर्ष 2022 के सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक सम्मान के तहत इंडियन अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया। आर विष्णु प्रसाद के नाम पर 69 पेटेंट दर्ज हैं। स्मार्ट शहरों, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, बड़े स्तर पर जल के शोधन, स्वच्छ भारत अभियान में योगदान देने वाले विष्णु प्रसाद का चयन न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा की अध्यक्षता वाली एक जूरी ने किया था।