Daily Current Affairs 19 January 2023

Daily Current Affairs 19 January 2023 In Hindi

Daily Current Affairs 19 January 2023 In Hindi, Today 19-01-2023 Latest & Daily Current Affairs, Candidates Can Check State & India level Competition Exam GK Questions PDF

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे,और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।

1. भारत और फ्रांस की नौसेना के बीच प्रारंभ हुआ, ‘वरुण’ द्विपक्षीय अभ्यास का 21वां संस्करण 

• भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसेन्य अभ्यास का 21वां संस्करण ‘वरुण’ 16 से 20 जनवरी 2023 तक पश्चिमी समुद्र तट पर आयोजित किया जाएगा। दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच द्विपक्षीय अभ्यास वर्ष 1993 में शुरू किया गया था, इसे साल 2001 में ‘वरुण’ नाम दिया गया था।

Daily Current Affairs 19 January 2023

2. वर्ष 1961 के बाद पहली बार चीन की आबादी में दर्ज की गई बड़ी गिरावट 

• चीन की जनसंख्या में साल 1961 के बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चीन में अब नकारात्मक जनसंख्या ग्रोथ शुरू हो गई है। चीन में मरने वालों का आंकड़ा, पैदा होने वाले बच्चों से ज्यादा है। चीन के नेशनल ब्यूरो ऑफ स्टैटिक्स के आंकड़ों के अनुसार, साल 2022 के अंत में देश की जनसंख्या 1.41175 अरब थी जो कि साल 2021 के 1.41260 अरब के मुकाबले कम है। चीन में कई दशकों तक जनसंख्या नियंत्रण नीति लागू रही और माना जा रहा है कि उन जनसंख्या नियंत्रण के उपायों के चलते ही देश की जनसंख्या में गिरावट आ रही है।

3. डब्ल्यूएचओ द्वारा युगांडा में इबोला रोग के समाप्ति की घोषणा की

• विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा जारी बयान के अनुसार, युगांडा ने जनवरी, 2023 को ‘सूडान इबोलावायरस’ के कारण होने वाली इबोला बीमारी के प्रकोप की समाप्ति की घोषणा की। मध्य मुबेंडे जिले में 20 सितंबर, 2022 को पहले मामले की पुष्टि होने के बाद युगांडा ने चार महीने से भी कम समय में इस प्रकोप को समाप्त करने में कामयाबी हासिल की है। इससे पहले गिनी में इबोला वायरस की समाप्ति की घोषणा की गई थी।

4. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय वर्ष 2025 तक मौसम के सटीक पूर्वानुमानों के लिये पूरे देश में स्थापित करेगा “डॉप्लर वेदर रडार नेटवर्क”

• पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय चरम मौसम की घटनाओं से संबंधित अधिक सटीक पूर्वानुमानों के लिये वर्ष 2025 तक पूरे देश को डॉप्लर वेदर रडार नेटवर्क के तहत कवर करने की तैयारी कर रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 148वें स्थापना दिवस के अवसर पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में डॉप्लर वेदर रडार (DWR) प्रणाली का उद्घाटन किया।

5. पर्यावरण मंत्रालय ने संरक्षित पौधों की सूची में ‘नीलकुरिंजी’ को किया शामिल 

• पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नीलकुरिंजी को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची III के तहत संरक्षित पौधों की सूची में शामिल किया है। केंद्र द्वारा छह पौधों की प्रजातियों की पूर्व संरक्षित सूची को बढ़ाकर 19 करने के बाद नीलकुरिंजी को सूची में शामिल किया गया है।

• आदेश के अनुसार, पौधे को उखाड़ने या नष्ट करने वालों पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और तीन साल की कैद होगी, इसके अलावा, नीलकुरिंजी की खेती और कब्जे की अनुमति नहीं है।

6. तमिलनाडु के मदुरै में शुरू हुआ ‘जल्लीकट्टू 2023’   

 • तमिलनाडु स्थित मदुरै के अवनियापुरम गांव में 15 जनवरी से जल्लीकट्टू 2023 का आयोजन शुरू हो गया है। मदुरै के तीन गांवों में इसका आयोजन किया जाना है। 16 जनवरी को पलमेडु और 17 जनवरी को अलंगनाल्लुर में जल्लीकट्टू खेला जाएगा। जल्लीकट्टू तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों का एक परंपरागत खेल व लोकप्रिय खेल है। विजेता इस बात से निर्धारित होता है कि टैमर बैल के कूबड़ पर कितने समय तक रहता है।

7. डॉ. जितेन्द्र सिंह ने भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र में नवोन्मेषण और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए लॉन्च किया “भू-स्थानिक हैकथॉन-2023”

• केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विज्ञान और प्रौद्योगिकी डॉ जितेंद्र सिंह ने 14 जनवरी को नई दिल्ली में भारत के भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार और स्टार्ट-अप को बढ़ावा देने के लिए “भू-स्थानिक हैकथॉन” का शुभारंभ किया। हैकथॉन भारत के भू-स्थानिक पारिस्थितिकी तंत्र में नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देगा और भारत को 2030 तक 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने में सहायता मिलेगी।

8. प्रधानमंत्री आज UP के बस्ती जिले में आयोजित ‘सांसद खेल महाकुंभ 2022-23’ के दूसरे चरण का करेंगे उद्घाटन 

• प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 18 जनवरी 2023 को बस्ती जिले के शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में आयोजित हो रहे सांसद खेल महाकुंभ 2022-23 के द्वितीय चरण का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन करेंगे। बस्ती से लोकसभा सांसद हरीश द्विवेदी द्वारा इन खेलों का आयोजन वर्ष 2021 से किया जा रहा है। बस्ती लोकसभा के सांसद हरीश द्विवेदी देश के इकलौते सांसद हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश के बाद पिछले साल सबसे पहले अपने जनपद में सांसद खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया था।

9. “इरफान खान: ए लाइफ इन मूवीज” नामक नई किताब की गई लॉन्च 

• इरफान खान: ए लाइफ इन मूवीज पुस्तक की लेखक फिल्म समीक्षक शुभ्रा गुप्ता हैं। इस पुस्तक में इरफान के करीबी, काम करने वाले प्रमुख लोगों इरफान की पत्नी सुतापा सिकदर, तिलोत्तमा शोम, इरफान के एनएसडी तिमांगशु, शूजीत सरकार, तब्बू, अनुराग कश्यप सहित कई अन्य लोगों के साक्षात्कार हैं। इसके अलावा निर्देशक मीरा नायर, विशाल भारद्वाज और अनुराग बसु सहित प्रमुख लोगों को शामिल किया है।

10. फिल्म ‘आरआरआर’ को बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म व गाने ‘नाटू नाटू’ को ‘बेस्ट सॉन्ग’ के लिए मिला क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स-2023

• दिग्गज फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म ‘राइज, रॉर, रिवोल्ट’ यानी कि ‘आरआरआर’ को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स के बाद अब 28वें क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स में दो श्रेणी में, बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म व गाने ‘नाटू नाटू’ के लिए ‘बेस्ट सॉन्ग’ का भी क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड्स प्राप्त हुआ है।इस श्रेणी में ‘आरआरआर’ का मुकाबला, ‘ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट’, ‘अर्जेंटीना 1985’, ‘बार्डो’, ‘फॉल्स क्रॉनिकल ऑफ ए हैंडफुल ऑफ ट्रुथ्स’, ‘क्लोज’ और ‘डिसीजन टू लीव’ जैसी फिल्मों से हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *